उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ।

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मालधनचौड़ (नैनीताल), 30 सितम्बर।
उत्तराखंड शासन उच्च शिक्षा अनुभाग के आदेशों के तहत राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी विशिष्ट अतिथि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के पैथोलॉजिस्ट डॉ. पंकज पांडे की देखरेख में लैब टेक्नीशियन जगत सिंह, राजीव बुडलाकोटी तथा एमपीडब्ल्यू निर्मल कुमार और करन मनराल के सहयोग से कुल 22 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. (डॉ.) जी.सी. पंत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रीय जनता को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। उल्लेखनीय है कि नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर अन्य युवाओं को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

शिविर के सफल आयोजन में  प्रियदर्शन, डॉ. पी.के. निश्चल,  प्रदीप चंद्र, डॉ. निधि अधिकारी, योगाचार्य श्रीमती दीपा पांडे सहित अनेक समाजसेवियों और संकाय सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कालाढूंगी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद ने मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू नेगी, विशिष्ट अतिथि श्री संजय नेगी सहित सभी सहयोगियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।