उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

स्वर्गीय के0 बी0 लाल श्रीवास्तव की स्मृति में 3 दिवसीय “बाल रंग नाट्य महोत्सव” ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन।

Spread the love

स्वर्गीय के0 बी0 लाल श्रीवास्तव की स्मृति में 3 दिवसीय “बाल रंग नाट्य महोत्सव” ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 05/01/2024 को स्वर्गीय श्री के0 बी0 लाल श्रीवास्तव जी की स्मृति में “समन्वय सांस्कृतिक समिति” रामनगर द्वारा 3 दिवसीय “बाल रंग नाट्य महोत्सव” ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक के ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कार्यक्रम – दीवान सिंह बिष्ट (विधायक, रामनगर) इन्दर रावत (सांसद प्रतिनिधि), संजय नेगी (ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख), श्रीमती मिथिलेश डंगवाल (ग्राम प्रधान हिम्मतपुर ब्लॉक), ग्रेट मिशन सोसाइटी की चेयरमैन श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव एवं समन्वय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक अजय कुमार भटनागर (लखनऊ ) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, पहले दिन मुख्यतः 4 नाटकों की प्रस्तुति की गई जिसमें।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

1) अंधेर नगरी चौपट राजा (गुरु नानक स्कूल, बसई)
2)सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव (ईस्टा कान्वेंट स्कूल)
3) बागवान (मेहरा पब्लिक स्कूल) एवं
4) निमंत्रण (एम्० पी० हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर)
का मंचन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

 

 

 

समस्त नाटकों की जनता एवं अभिभावकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इस तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का मुख्य उद्देश्य रामनगर में विलुप्त होती जा रही नाट्य विधा के प्रति रूझान पैदा करना था, जैसा कि स्वर्गीय के0 बी0 लाल श्रीवास्तव के समय रामनगर नाटक मंचन में अग्रिम पंक्ति में रहा। पूरी प्रतियोगिता में 12 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं I निर्णायक के रूप में मिथिलेश पांडे, अमित घिल्डियाल एवं आकाश नेगी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों लेकर भागा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 24 घंटे में खुली वारदात।

 

 

 

इस पूरे आयोजन में स्कूल निदेशक डॉ0 प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉo नलिनी श्रीवास्तव, प्रणय श्रीवास्तव,आलोकिता श्रीवास्तव, सी.ए सलिल गुप्ता, पंकज कौशिक, अजिंद्र सुन्द्रियाल, सौमिक जायसवाल, प्रभात गंगोला एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।