उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन।

Spread the love

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन।

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर। सिक्खों के दसवें धर्म गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर नगर में भब्य संकर्तन यात्रा निकाली गई। श्री गुरमत प्रचार कमेटी के तत्वावधान में निकले नगर कीर्तन के दौरान हजारों की तादात में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चूनाखान से निकली कीर्तन यात्रा बैलपड़ाव, गैबुआ, छोई होते हुए राम नगर पंहुची। इस दौरान कीर्तन के अलावा गुरुवाड़ी सुनकर सभी लोग निहाल दिखे। जिधर से भी नगर कीर्तन यात्रा निकली लोग उसके स्वागत में उमड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में ‘विजय पर्व’: सीएम धामी बोले—डायरेक्ट सेलिंग से बनेंगे जॉब क्रिएटर

 

 

फूल मालाओं विभिन्न संगठन व सम्प्रदाय के लोगो ने यात्रा का जगह जगह स्वागत करने के साथ प्रसाद भी वितरण किया। बता दे कि कोरोना के दौर के बाद यह पहला मौका था जब यह नगर कीर्तन आयोजित किया गया। आस्था का जन सैलाब ऐसा उमड़ा की जिधर से कीर्तन यात्रा निकली उसके पीछे वाहनों का लंबा जाम लग गया। कीतर्न यात्रा में महिलाये आगे आगे चलकर झाड़ू और पानी से सारे मार्ग को साफ करते हुए निकल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा

 

 

 

संकीर्तन यात्रा में पंच प्यारो के अलावा श्री गुरुनानक स्कूल के बच्चो का आकर्षक बैंड सबको अपनी ओर आकर्षित करता नजर आया। जगह जगह वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु जी की फतह जैसे उद्घोष सुनाई दे रहे थे। सबसे अंत मे सिक्खों का पवित्र ग्रंथ फूलों से सजे वाहन में चल रहा था जिसपर लोग पुष्प वर्षा करने के साथ ही अपना माथा टेक मन्नत भी मांगते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के आश्वासन से पिघला संगठन, हड़ताल फिलहाल टली