ऑपरेशन प्रहार: अवैध चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देशन, एसपी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मालधन तुमड़िया डैम नंबर-2 क्षेत्र से महेन्द्र कुमार (35 वर्ष) निवासी चंद्रनगर नंबर-1, मालधन चौड़, रामनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार चापड़ बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 192/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, कांस्टेबल अशोक कम्बोज एवं कांस्टेबल गोविंद सिंह शामिल रहे।





