उत्तराखंड देहरादून सियासत

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

Spread the love

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का पौड़ी दौरा रहा खास, विज्ञान संग्रहालय से लेकर विकास योजनाओं तक कई बड़ी घोषणाएं

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे बाजार, SSP नैनीताल ने दिए निर्देश

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *50 वर्षों में पहली बार दिखा ऐसा चमत्कारिक और भव्य मेला मंदिर समिति ने राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय* *पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा*