क्राइम रामनगर

सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाकर वीडियो अपलोड करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

दिनांक 18.12.22 को कोतवाली पुलिस रामनगर को सूचना मिली की 02 युवकों के द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो / विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में टीम उपनिरीक्षक अनीश अहमद,हे0 कानि0 हेमन्त सिंह कानि0 विजेन्द्र सिह गठित कर दोनो व्यक्तियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो दोनो ने तमंचे के साथ फोटो को अपना बताते हुए बताया कि हम लोग शहर में अपनी धाक जमाने के लिए इस तरह के फोटो सोशल मीडिया में डाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥

 

 

अभियुक्त मनीष बसनाल की निशादेही पर उसके घर के पास शिव मंदिर से करीब 150 मी0 दक्षिण की तरफ कोसी नदी के किनारे बने पत्थर की पीचिंग के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के बरामद किया गया तथा अभियुक्त सौरभ सुयाल की निशादेही पर छप्पर वाली मस्जिद के पास बङे कब्रिस्तान के गेट के पास के पत्थरों के ढेर से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। दोनो अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी फायर सर्विस, होटल-रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था जांची

गिरफ्तारी टीम

1- प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी
2- उपनिरीक्षक अनीश अहमद
3- हे0 कानि0 हेमन्त सिह
4- कानि0 विजेन्द्र सिह

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र