उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

ठंड के सीजन में सार्वजनिक स्थानों पर जिलाधिकारी वंदना सिंह के दिशा निर्देशों के तहत अलाव जलवाने की व्यवस्था करने की बात कही।

Spread the love

ठंड के सीजन में सार्वजनिक स्थानों पर जिलाधिकारी वंदना सिंह के दिशा निर्देशों के तहत अलाव जलवाने की व्यवस्था करने की बात कही।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

जिलाधिकारी वंदना सिंह के दिशा निर्देशों के तहत ठंड के सीजन में आम जनता और असहाय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिले के मैदानी समेत ग्रामीण इलाकों मे शीतलहर से बचाव हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला रेस्क्यू सेंटर में 20 वर्षीय वृद्ध नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

 

 

इसी क्रम में नगर निगम-पालिका और ग्राम पंचायतों के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड आदि इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है।साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम, तहसीलदार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में रात्रि रेनबेसरों का निरीक्षण कर खुले में सो रहे लोगों को कंबल वितरण और रेनबेसरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था का निरीक्षण कर फोटोग्राफ सुनिश्चित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  *वीकेंड के चलते "पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रातः 06:00 बजे उतरेंगे सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व सभी दरोगा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा फरमान— लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य* *सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील है कि डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं*

 

 

अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि गुरुवार नगर पंचायत लालकुंआ, नगर पालिका भवाली, रामनगर, कालाढूंगी मुख्य बाजार आदि इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि असहाय और यात्रियों के लिए रैन बसेरों में भी रुकने की व्यवस्था की गई है। साथ ही राजस्व एवं नगर निकायों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर नियमित अलाव की व्यवस्था, गरीबों को निशुल्क कम्बल वितरण के साथ ही खुले मे सोने वाले व्यक्तियों को जनपद में संचालित रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले सरकार सख्त—मानसून से पहले सड़कों का दुरुस्तीकरण तेज

 

उन्होंने राजस्व और नगर निकायों के अधिकारियों को रात्रि गश्त भम्रण कर खुले में सोने वाले व्यक्तियों को रैन बसेरों में ठहराते हुये सुनिश्चित किया जाए। जिससे ठंड के सीजन में आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल