उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

फरार गैंग लीडर कौशल चिलवाल गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज था मुकदमा

Spread the love

#फरार गैंग लीडर कौशल चिलवाल गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज था मुकदमा

रोशनी पांडे  प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। संगीन आपराधिक मामलों में वांछित गैंग लीडर कौशल चिलवाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद होने के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को कौशल चिलवाल, हर्षित कोहली, तनिश्क बोहरा और आकरित राघव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कौशल चिलवाल पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उसके विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन वह लगातार फरार था।

यह भी पढ़ें 👉  *🔴 देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, कैंची धाम में 36 हजार से अधिक ने किए दर्शन, आस्था और सुरक्षा का बना अद्भुत संगम* *नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी की हर ओर चर्चा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद कर रहे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग*

 

 

 

 

18 जून को मुखबिर की सूचना पर रामनगर पुलिस ने रेलवे के पास चोरपानी स्थित खाली मैदान में दबिश देकर कौशल चिलवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे, बग्घा चौवन में विशेष जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए सीएम धामी।