राजनीति रामनगर

बिजली के दामों मे बेतहाशा वृद्धि, गैस सिलेंडर के दामों मे बढ़ोतरी व बढ़ती महगाई के ख़िलाफ़ रामनगर कांग्रेस ज़न ने उत्तराखंड सरकार का फूंका पुतला।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को बिजली के दामों मे बेतहाशा वृद्धि, गैस सिलेंडर के दामों मे बढ़ोतरी व बढ़ती महगाई के ख़िलाफ़ रामनगर कांग्रेस ज़न ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत के नेतृत्व मे रामनगर कांग्रेस ज़न ने रानीखेत रोड रामनगर मे भाजपा सरकार का पुतले दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान देशबंधु रावत ने कहा कि भाजपा शासन काल मे मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली के दामों को फिर से बढ़ाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट

 

 

 

 

2022 मे यूपीसीएल द्वारा तीन बार बिजली के दाम बढ़ाए गए। अब एक बार फिर यूपीसीएल नें 17 फीसदी दाम बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर आम जनमानस को नए साल का तोहफा दिया है। इसका भी कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी अभी कोरोना से संभला भी नहीं है जबकि भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन मंहगाई बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ने मे लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

 

 

 

इस दौरान अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद विमला आर्य, भुवन शर्मा, मोहम्मद अजमल, पूर्व सभासद नदीम कुरेशी, रमेश पंडित, एन डी पंत, गोपाल रावत, अजय छिमवाल, नवीन सुनेजा, कृपाल रावत, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, मोहम्मद करीम, दीपू सिंह, कैलाश त्रिपाठी, मोहम्मद सोएव, सुमित तिवारी, मोइन खान, चांद खान, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग