राजनीति उत्तराखंड रामनगर

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान पर गोष्ठी का कांग्रेस कार्यालय रामनगर में किया आयोजन।

Spread the love

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान पर गोष्ठी का कांग्रेस कार्यालय रामनगर में किया आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय रामनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष सत्य निष्ठा लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जिंदगी बहुत ही मुश्किल भरी रही।

यह भी पढ़ें 👉  "रोता मिला मासूम, पुलिस बनी मसीहा; कुछ घंटों में परिवार से मिलाया"

 

 

उन्होंने बहुत से कष्टों का सामना करा करना पड़ा। कठिन से कठिन परिस्थिति में उन्होंने अपनी पढ़ाई की। समाज के हित में निरंतर काम करते हुए अपनी शिक्षा ग्रहण की और अपने परिवार का पालन पोषण करते हुए समाज के प्रति उनका सेवा भाव निरंतर चलता रहा। निवर्तमान हाजी मोहम्मद अकरम ने कि संविधान में भारत के हर नागरिक को समान अधिकार दिए ऐसा व्यक्तित्व पूरे विश्व में केवल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के अलावा कोई नहीं हो सकता। सभी वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान जनता से किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की

 

 

कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, सतेस्वरी रावत, वीना रावत, बाली राम, पूर्व कोषाध्यक्ष छात्रसंघ धीरज मोलिखी, वीरेंद्र लटवाल, कमल नेगी, कुबेर कड़ाकोटी, सौराब सैफी, धीरज सती, प्रताप सिंह रौतेला, मोहम्मद रहमान, ललित जोशी, उमाकांत ध्यानी, पूरन पडलिया, आफाक हुसैन, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर