उत्तराखंड रामनगर सियासत

रामनगर में 10.50% मतदान, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क

Spread the love

रामनगर में 10.50% मतदान, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नैनीताल जनपद में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल में 9.74%, भीमताल में 11.06%, भवाली में 10.60%, और रामनगर में 10.50% मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम प्रतिशत में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚒 हल्द्वानी स्कूल में लगी काल, रिस्पॉन्स टाइम बना मिसाल, आधे घंटे के भीतर आग पर पूर्ण नियंत्रण, फायर-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रंग लाई* *🚨 अलर्ट सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया से बची जान-माल, अधिकारियों की मौजूदगी में आधे घंटे में बुझी आग* *🔥 मिनटों में मौके पर पहुंचे अधिकारी, समन्वित कार्यक्रम का नतीजा- बड़ा नुकसान टला, जनहानि नहीं*

चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। रामनगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया था।

चुनाव आयोग ने जनता से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की थी। वहीं, मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, हालांकि मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  *NEET पुनर्परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा कवच* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में होटल-ढाबों, वाहनों और संदिग्धों पर कड़ी नजर*

अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं, जिनका ऐलान जल्द किया जाएगा।