उत्तराखंड क्राइम देहरादून

एसएसपी की निगरानी में बड़ी कार्रवाई, दून पुलिस ने पकड़े हाईटेक चीटर्स

Spread the love

एसएसपी की निगरानी में बड़ी कार्रवाई, दून पुलिस ने पकड़े हाईटेक चीटर्स

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

 

देहरादून, 18 मई 2025:
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित लैब अटेंडेंट परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल का मामला सामने आया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार, सीएम धामी से की मुलाकात

गिरफ्तार अभ्यर्थियों से 17 ब्लूटूथ डिवाइस बरामद की गई हैं। ये सभी दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों – सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल – से पकड़े गए हैं। इनमें अधिकांश आरोपी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥

पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर और डालनवाला में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों से सॉल्वर गैंग, तकनीकी सहयोग, और ऑनलाइन मदद के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

महत्वपूर्ण गिरफ्तार अभ्यर्थियों में:

  • सौरभ यादव (आजमगढ़),

  • अमन (हिसार),

  • मदनाला पवन और इल्लूमला वेंकटेश (आंध्र प्रदेश),

  • ज्योति (भिवानी, हरियाणा) सहित अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रबंध निदेशक के पद पर स्थाई पदभार ग्रहण करने के बाद  अजय कुमार सिंह की पहली बोर्ड बैठक।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त पूछताछ जारी है, और जल्द ही पूरे नकल गिरोह का नेटवर्क सामने लाया जा सकता है। इस खुलासे से परीक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।