सीएम धामी के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

सीएम धामी के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जनपद नैनीताल भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस बल को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव में बिछड़ा 4 वर्षीय मासूम, नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से मिला

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए रूट और कार्यक्रम स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, सेवा से जीता श्रद्धालुओं का भरोसा* *खोया-पाया केंद्र ने 86 लोगों की मदद की—57 बिछड़ों को मिलाया अपनों से, 29 का खोया सामान लौटाया* *कप्तान सहित अन्य अधिकारियों ने बढ़ाया व्यापारियों का मनोबल*

 

 

 

 

पुलिस ने रूट एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और डायवर्जन प्लान, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की निगरानी तथा वायरलेस संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए पुलिस बल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और विनम्र व्यवहार बनाए रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में श्रमिक कल्याण कैंप का आयोजन, 500 से अधिक श्रमिकों को बांटी हाइजिन किट

🚨 सीएम दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर

karki
inder