रामनगर में कांग्रेस की अहम बैठक, आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान की बनाई रणनीति

 

रामनगर में कांग्रेस की अहम बैठक, आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान की बनाई रणनीति

 

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

रामनगर में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रामनगर, आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर आज मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को कांग्रेस कार्यालय, रामनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

 

 

 

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजन साथियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने रामनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव में बिछड़ा 4 वर्षीय मासूम, नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से मिला

 

 

 

 

 

बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर कांग्रेस को विजय बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं से संकल्पित होने को कहा. बैठक का संचालन नैनीताल कांग्रेस जिला उपाध्यक्षअनिल अग्रवाल खुलासा ने किया. बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेश्वरी रावत, विमला आर्या, गिरधारी लाल, रमेश पंडित, लीलाधर जोशी, एन. डी. पंत, मनवर सिंह रावत, कमल सिंह नेगी, गोपाल दत्त नैनवाल, भोपाल राम, देवेंद्र चंदौला, मो युसूफ, जावेद खान, बाबर खान, लीलाधर जोशी, एडवोकेट फेजुल हक़, दानिश हुसैन, शेर खान, पंकज सुयाल, डूंगर कनवाल, गिरीश बिष्ट, हरदीप सिंह दिप्पा, दीपक मसीह, धीरज सती, उमाकांत ध्यानी, नजाकतi अली, सोएब रजा, मो गाजी, मनोज गोस्वामी, महिपाल सिंह, रमेश रावत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, एस.आर. टम्टा, बाली राम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, आदिल खान, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय, कुबेर कड़ाकोटि आदि मौजूद रहे.

karki
inder