उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के कुछ स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश घोषित किया, कोहरे और शीतलहर की सम्भावना के चलते।

Spread the love

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के कुछ स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश घोषित किया, कोहरे और शीतलहर की सम्भावना के चलते।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

 

अपर जिला मजिस्टेªट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन

 

अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा ब्लॉक में सड़क सुधारीकरण: मंत्री कैड़ा ने किया 78 लाख रुपये की परियोजना का शुभारम्भ