काशीपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

पिता ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री पर भारी चीज से वार कर किया घायल,  उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोडा।

Spread the love

पिता ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री पर भारी चीज से वार कर किया घायल,  उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोडा।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

काशीपुर में बीते रोज रामनगर रोड स्थित हनुमान कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री की किसी भारी चीज से वार घायल कर बच्ची ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया। परिजनों के मुताबिक हत्यारा पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*

 

 

आपको बताते चलें कि कल दोपहर हनुमान कालोनी निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री योगिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कल दोपहर ढाई बजे की यह घटना बताई जा रही है। घायल बच्ची को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में परिजन उपचार के लिए ले गये जहां उसकी रात में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज लोभियों पर पुलिस का शिकंजा! फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात की कहा सुनी को लेकर पिता को गुस्सा आ गया जिसके बाद पिता ने अपनी बच्ची के सिर पर किसी चीज़ से वार कर दिया। बच्ची के शव को लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस, ड्यूटी के दौरान मिला खोया पर्स सही मालिक को लौटाया