उत्तराखंड हल्द्वानी

राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान, हल्द्वानी में जुटेंगे तीन जिलों के वीर

Spread the love

राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान, हल्द्वानी में जुटेंगे तीन जिलों के वीर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नैनीताल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक, वीर नारियाँ और उनके आश्रित भाग लेंगे। सम्मेलन की तैयारियों का बुधवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

नगर निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है। मंत्री जोशी ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊँ का द्वार है और यहाँ का सैनिक सम्मेलन पूरे देश को सैनिक सम्मान का संदेश देगा।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग