उत्तराखंड क्राइम

जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

Spread the love

जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Bhikiyasain के सल्ट क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने नरभक्षी बाघ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ लिया। पिछले दिनों यह बाघ दो लोगों को अपना शिकार बना चुका था, जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बिना CCTV और फायर सिलेंडर दौड़ रहीं थीं स्कूल बसें, ARTO ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

उप प्रभागीय वनाधिकारी Kakul Pundir ने बताया कि मोहान वन प्रभाग की कुमेरिया बीट अंतर्गत ग्राम सभा तड़म तल्ला सल्ट में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के बाद लगातार सघन रेस्क्यू और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार सुबह संयुक्त अभियान के दौरान बाघ को सफलतापूर्वक ट्रेंक्यूलाइज कर रेस्क्यू कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  #जंगल_पर_कब्जे_का_महाखेल: सीएम धामी के अतिक्रमण मुक्त अभियान के बीच वन भूमि पर होटल की कथित अवैध पार्किंग से उठे बड़े सवालरामनगर में जंगल की जमीन पर कब्जे का आरोप, वन विभाग की कथित मिलीभगत से होटल बना रहा अवैध पार्किंग!

इस ऑपरेशन को Dr. Dushyant के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। रेस्क्यू के बाद बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। बाद में उसे Corbett Tiger Reserve भेज दिया गया।

वन विभाग की टीम ने कई दिनों तक क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त, ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल चिड़ियाघर की विशेषज्ञ टीमों का भी सहयोग लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाधिकार समिति ने बसंती आर्य को सौंपा दावा, परीक्षण में निभाएंगी अहम भूमिका।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और जंगलों में अकेले जाने से बचें। बाघ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।