BREAKING: धामी सरकार का बड़ा तोहफा, अब ₹3 लाख में मिलेगा अपना फ्लैट!
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
रुद्रपुर: उत्तराखंड में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में 1872 आधुनिक EWS फ्लैट तैयार किए गए हैं। सरकार जल्द ही पात्र लाभार्थियों को इन आवासों की चाबियां सौंपेगी।
करीब ₹6 लाख लागत वाले प्रत्येक फ्लैट के लिए लाभार्थी को केवल ₹3 लाख देने होंगे, जबकि शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में वहन करेंगी।
परियोजना में भूकंपरोधी भवन, चौड़ी सड़कें, पार्किंग, पेयजल, बिजली, पार्क, बच्चों के खेलने की जगह, सीवरेज सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे गरीब परिवारों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। सरकार का दावा है कि यह परियोजना हजारों परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करेगी।





