उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी से पर्यटक महिला को मिला खोया मंगलसूत्र, जताया आभार

Spread the love

नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी से पर्यटक महिला को मिला खोया मंगलसूत्र, जताया आभार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। राजस्थान से नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक का खोया हुआ मंगलसूत्र नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया।

 

 

 

राजस्थान के पाली निवासी डॉ. टीना राव अपने पति राजेश राव के साथ नैनीताल एवं मसूरी भ्रमण पर आई थीं। नैनीताल प्रवास के दौरान वे प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन करने गईं। दर्शन के बाद जब वे अपने होटल पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनका मंगलसूत्र कहीं गुम हो गया है। काफी तलाश करने के बावजूद मंगलसूत्र नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली मल्लीताल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरि सेवा आश्रम में संत सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का किया अभिनंदन

 

 

 

सूचना मिलते ही कोतवाली मल्लीताल पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत एवं कांस्टेबल शाहिद अली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन और आवश्यक पूछताछ शुरू की। पुलिस के निरंतर प्रयासों और समर्पण के परिणामस्वरूप खोया हुआ मंगलसूत्र बरामद कर डॉ. टीना राव को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली–ऋषिकेश सफर होगा और तेज, नमो भारत कॉरिडोर विस्तार की तैयारी

 

 

 

डॉ. टीना राव ने बताया कि उन्होंने अपने मंगलसूत्र के मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन मल्लीताल पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड पुलिस उनके साथ है और हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान से होने के कारण उनके लिए दोबारा इतनी दूर आकर खोजबीन करना संभव नहीं था, ऐसे में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने उनका विश्वास जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस पर CSC का प्रदेशव्यापी अभियान, केंद्रों पर लगेंगे योग शिविर

 

 

 

डॉ. टीना राव ने उत्तराखंड पुलिस, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत तथा कांस्टेबल शाहिद अली का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नैनीताल और उत्तराखंड से सुखद यादें लेकर लौट रही हैं। उन्होंने पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

– मीडिया सेल, जनपद नैनीताल