उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

ग्रीन फील्ड अकादमी में खेल उत्सव, सांसद खेल महोत्सव ने निखारी अंडर-16 खिलाड़ियों की प्रतिभा।

Spread the love

ग्रीन फील्ड अकादमी में खेल उत्सव, सांसद खेल महोत्सव ने निखारी अंडर-16 खिलाड़ियों की प्रतिभा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीरुमदारा/रामनगर।
ग्रीन फील्ड अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा रामनगर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आज भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री भाजपा राकेश नैनवाल, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सैनी एवं ग्रीन फील्ड अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर शिशुपाल सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

 

इस अवसर पर अंडर-16 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीन फील्ड अकादमी और ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने 25-20, 25-19 और 21-17 के अंतर से जीत दर्ज की।

 

 

 

 

कार्यक्रम में ग्रीन फील्ड अकादमी के प्रबंध निदेशक शिशुपाल सिंह रावत, दोनों विद्यालयों के कोच, पीटीआई सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश नैनवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  *कोतवाली मल्लीताल का निरीक्षण, on line से लेकर मैनुअली कार्यशैली से लेकर बैरक, भोजनालय तक एसएसपी मंजुनाथ टीसी की पैनी नजर, परखी पुलिसिंग की हर बारीकी* *असले खोलने-जोड़ने में जिनकी अटकी सांस, उनकी लगी क्लास, 07 फुर्तीले जवानों को एसएसपी का नकद इनाम*

 

 

 

 

प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड अकादमी एवं ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के अंडर-16 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पौड़ी में होने वाले फाइनल चरण के लिए चयनित किया गया है, जहाँ वे आगामी मुकाबलों में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  “हल्द्वानी मंडी में छापा: केमिकल से पक रहे फल-सब्जियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”

 

 

 

 

हल्द्वानी स्टेडियम की कोच श्रीमती तनुजा बिष्ट ने विजेता टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उत्तराखंड टीम के संभावित चयन हेतु आगे भेजने का आश्वासन दिया और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के नाम संकलित किए।

 

 

 

यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।