उत्तर प्रदेश क्राइम

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई हादसे में  दो मजदूरों की हुई मौत, जबकि तीन गंभीर रूप से हुये घायल पुलिस ने जांच शुरू की

Spread the love

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई हादसे में  दो मजदूरों की हुई मौत, जबकि तीन गंभीर रूप से हुये घायल पुलिस ने जांच शुरू की

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बरेली के दो मजदूरों की मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरा टांडा में इमाम का परिवार रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क का खूनी खेल! पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

 

 

उनके बेटे जियाउर्रहमान अपने साथी अब्दुल, कलीम, परवेज, जलील के साथ हरियाणा की सिरसा मंडी में काम करते थे। सोमवार की शाम सभी लोग कार में सवार होकर बरेली से सिरसा मंडी हरियाणा जा रहे थे। करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार जोया में भोलेनाथ ढाबे के सामने पहुंची।

तभी अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर के बाद कार ने तीन से चार पलटी खाईं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि जियाउर्रहमान (35) और अब्दुल (32) की मौके पर मौत हो गई। कलीम, परवेज और जलील गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र 

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*