उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

“SSP नैनीताल की पहल—हर मंगलवार थानों में अनिवार्य परेड और शस्त्र हैंडलिंग”

Spread the love

“SSP नैनीताल की पहल—हर मंगलवार थानों में अनिवार्य परेड और शस्त्र हैंडलिंग”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के सभी थानों में परेड एवं शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। एसएसपी द्वारा जवानों की फिटनेस, टर्नआउट, तथा स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रत्येक मंगलवार को परेड आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  💥*सराहनीय कार्य*💥 *खाकी का 'हैप्पी' गिफ्ट: कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी ने 37.48 लाख के 200 फोन लौटाकर आम जनता के चेहरों पर बिखेरी चमक*

इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2025 को कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी, मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और बेतालघाट में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नियमित परेड आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का गहन अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री का रोड शो में जनता व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल ने परेड में प्रतिभाग कर जवानों का मनोबल बढ़ाया और फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनीक्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने मुखानी और लालकुआं में जवानों को परेड व शस्त्राभ्यास कराया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने कोतवाली हल्द्वानी के भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन भी चखा और भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस