उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

रामनगर स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व सभागार में आज प्रस्तावित हाथी गणना-2026 के अंतर्गत कुमाऊँ जोन का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के तहत संपन्न हुआ।

 

 

 

भारतीय वन्यजीव संस्थान की शोध टीम आगामी 20 मई 2026 से 30 जून 2026 तक उत्तराखण्ड के विभिन्न वन प्रभागों में हाथियों की वैज्ञानिक गणना एवं फील्ड कार्य करेगी। कुमाऊँ जोन के समन्वयक अधिकारी के रूप में डॉ० साकेत बडोला (IFS), फील्ड डायरेक्टर / मुख्य वन संरक्षक, कार्बेट टाइगर रिजर्व को नामित किया गया है।
प्रशिक्षण में कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की, जबकि अन्य वन प्रभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोधकर्ताओं श्री मुकेश चन्द्र, श्री अंशुमन गोगोई एवं श्री आशीष प्रसाद द्वारा हाथी गणना की वैज्ञानिक पद्धतियों, ट्रांजेक्ट सर्वे, फील्ड डाटा संकलन एवं एम-स्ट्राइप्स इकोलॉजी ऐप के उपयोग संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि हाथियों की गणना बीटवार 05 दिवस तक संचालित की जाएगी तथा सभी आंकड़े डिजिटल माध्यम से भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून को प्रेषित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान हाथी संरक्षण एवं प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन के लिए सटीक जनगणना के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर

 

 

 

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी हाथी गणना को वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने IMPCL निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग