फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश क्राइम

दरिंदा बेटा: शराब के नशे में धुत बेटे ने मां की हत्या करके पिता पर हमला किया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

“फिरोजाबाद में दरिंदा बेटा: शराब के नशे में धुत बेटे ने मां की हत्या करके पिता पर हमला किया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब के नशे में धुत बेटा हैवान बन गया। उसने मां की डंडे व सरिया से पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना के पांच घंटे बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।घटना टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की है। गांव के अजय पाल मजदूरी करते हैं। चार बेटे हैं। बड़ा राकेश नशे का आदी है। शनिवार रात 11:30 बजे के करीब राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर मां ने उसे टोक दिया।

इसी बात को लेकर उसका मां सुशीला देवी (60)से विवाद हो गया। नशे में धुत राकेश ने लाठी-डंडों से मां पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। हैवान बने बेटे को उन पर तरस नहीं आया। उसने मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। रात 12 बजे घायल पति-पत्नी थाने पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए घर भेज दिया था। सुबह 10 बजे के करीब बेटे की पिटाई से गंभीर घायल सुशीला देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  अनैतिक देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

 

 

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व सीओ अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी पुत्र राकेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपस में भिड़े तो ट्रक दोनों में लगी आग दो ट्रक चालक की जिंदा जलकर हुई मौत।