उत्तराखंड देहरादून सियासत

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Spread the love

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

सिंह राठौरप्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों पर किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन।

 

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैंचीधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में प्रदान की गयी 2.5 करोड़ की धन राशि

 

मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हादसा: अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल।