दिनेशपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, नगर पंचायत से सुंदरपुर मार्ग के निर्माण की मांग”

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, नगर पंचायत से सुंदरपुर मार्ग के निर्माण की मांग”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

दिनेशपुर। क्षतिग्रस्त सुंदरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नही होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन कर नगर पंचायत प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
बता दे कि वार्ड नं. 7 में सुंदरपुर जाने वाली लगभग एक किमी मार्ग काफी समय से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे बन गए है। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। ढाई साल पहले इस मार्ग पर पुननिर्माण का कार्य शुरु हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

 

मगर हाटमिक्स के बजाए हाथ से कार्य शुरु करने पर वार्ड वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था।तभी से यह मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है। मार्ग को नगर पंचायत प्रशासन से जल्द निर्माण की मांग करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण हाल्दार के नेतृत्व में एक दिवसीय कांग्रेसियों ने सांकेतिक धरना दिया। वक्ताओं ने बताया कि अब इस पूरे मार्ग पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए है।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

जिससे लोग खासे परेशान है। बताया कि वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन, सांसद, विधायक सभी से गुहार लगाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका। वही वार्ड वासियों का कहना था कि यदि शीघ्र ही मार्ग का पुननिर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम ने बताया सड़क निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत हो गया है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अवर अभियंता के द्वारा रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ममता हाल्दार, चन्दन सिंह नयाल, आशुतोष राय, शंकर नगर कोटी, श्याम सिंह, किशोर सावंत, जगन्नाथ सरकार, नित्यानंद मंडल, लक्ष्मी राय, कृष्ण पद विश्वास, रवि बैरागी, अनिल बढ़ाई समेत कई संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली, श्री कैंची धाम क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद