उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार के विरोध में आज रामनगर कांग्रेस जन प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

Spread the love

महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार के विरोध में आज रामनगर कांग्रेस जन प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुई 13 साल की नाबालिक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म एवं महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार के विरोध में आज रामनगर कांग्रेस जन ने रानीखेत रोड में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

 

 

इस दौरान की निवर्तमान चैयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि सरकार का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा सबसे महत्वपूर्ण उनको सुरक्षा मुहिया करना होता है। जबकि प्रदेश में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और मंत्री ही ऐसे घिनौने अपराधों में लिप्त पाए जा रहे हैं। दुख की बात यह है कि सरकार उनको सजा दिलाने की वजह उनको बचाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर

 

 

ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ गुंडागर्दी का माहौल है जो की सरकार के संरक्षण में निरंतर पनप रहे हैं और बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन जघन्य अपराध सुनने में आते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही देहरादून में गोलाबारी में एक युवक अपनी जान गवा बैठा। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं और प्रदेश सरकार की नाक के नीचे ये सब अपराध हो रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

 

लेकिन सरकार इन पर काबू पाने में लगातार असफल हो रही है इससे सरकार की नाकामी उजागर हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में विमला आर्य, मोहम्मद अजमल, अजय छिमवाल,महेश चंद पांडे, वीरेंद्र सिंह लटवाल, वीरेंद्र तिवारी, राम सिंह, कमल सिंह नेगी अतुल सक्सेना, धीरज मोलिखी, कमल तिवारी, नारायण शर्मा, अकुंश अग्रवाल, अनंत सिंह आदि मौजूद रहे।