उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

“काशीपुर: चोरी की कोशिश में गिरफ्तार, गैस सिलेंडर और मोबाइल बरामद

Spread the love

“काशीपुर: चोरी की कोशिश में गिरफ्तार, गैस सिलेंडर और मोबाइल बरामद

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

काशीपुर में आज पुलिस ने चोरी किये गये गैस सिलेंडर, मोबाइल बरामद कर शातिर चोर को रम्पुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार बीती रोज सतनाम सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी की तहरीर के आधार पर धारा 457/380 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ पुलिस टीम गठितन की गई। आज सुबह उक्त पुलिस टीम कुंडेश्वरी ढकिया रोड पर पथरी मंदिर के पास पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। तभी ढकिया की तरफ से एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया तो वह रुकने के बजाय भगाने लगा दी। जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से गुलजारपुर क्षेत्र से चोरी किया गया एक इंडेन कंपनी का सिलेंडर तथा थाना बाजपुर क्षेत्र से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी

 

पकड़े गए बब्बू सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम ब्रहमनगर कुण्डेश्वरी ने पूछताछ के बाद अपने द्वारा गुलजारपुर व बाजपुर क्षेत्र से चोरी किए गए 06 अन्य सिलेंडर बरामद हुयं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से दौराने गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व एक रम्पुरिया चाकू भी बरामद हुआ है । जिसे अभियुक्त द्वारा चोरी करते समय अपनी सुरक्षा के लिये रखा जाना बताया गया।अभियुक्त के विरुद्व धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का मुकदमा भी पंजीकृत किया है। अभियुक्त के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिये रात्रि में अकेले जाकर चोरी करना बताया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोश कुमार सिंह,
एसएसआई सतीश कुमार शर्मा,
उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी,
उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,
कांस्टेबल मुकेश कुमार, किशोर फर्त्याल, जगदीश पपने, जगदीश प्रसाद व सुरेन्द्र सिंह थे।

यह भी पढ़ें 👉  *धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*