उत्तराखंड देहरादून सियासत

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें।

Spread the love

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 19 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस की बहिनों को उपहार भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह: DGP उत्तराखंड ने सुरक्षा तैयारियों की ली समीक्षा।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह समाज में परिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में निहित सहयोग समर्पण और आत्मीयता के मूल्यों को भी दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को टनकपुर के बूम में राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता का किया गया समापन

 

 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष मेरे भतीजे का देहांत होने के कारण यह विशाल उत्सव आयोजित नहीं हो सका। मुझे चमोली, बागेश्वर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से देहरादून में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी हैं, जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  प्रयागराज में भजन संध्या: सीएम धामी ने श्रद्धालुओं संग भक्ति में बिताया समय