उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

एसीएस राधा रतूड़ी से उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने  की मुलाकात।

Spread the love

एसीएस राधा रतूड़ी से उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने  की मुलाकात।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

 

उन्होंने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही विधिवत् कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का सशक्त अभियान! 

 

इस अवसर पर अपर सचिव कार्मिक अतर सिंह, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, राम कंडवाल, सुरेश सिंह, नितिन दत्त उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, विकास परियोजनाओं का लिया जायजा