उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

दुखद हादसा: पिकअप के नीचे आने से दो स्कूटी सवार युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

Spread the love

दुखद हादसा: पिकअप के नीचे आने से दो स्कूटी सवार युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत नैनीताल रोड पर स्थित टूटा पहाड़ के पास नैनीताल की ओर से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AF 2440 जिस पर 02 व्यक्ति बैठे थे अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गए और दुर्घटनावश दोनों व्यक्ति नैनीताल की तरफ जा रही पिकअप संख्या UK 04 CA 7634 के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर नैनीताल से हल्द्वानी जा रहे डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल भी तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा मौके पर

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

उपस्थित लोगों और की मदद से दुर्घटना में दोनो घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 वाहन के माध्यम से नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया उपचार के दौरान डॉक्टरो द्वारा दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार