उत्तराखंड क्राइम

स्कूल छुट्टी के समय भारी वाहनों पर रोक, एसडीएम लक्सर का सख्त आदेश

Spread the love

स्कूल छुट्टी के समय भारी वाहनों पर रोक, एसडीएम लक्सर का सख्त आदेश

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

लक्सर। छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की छुट्टी के समय लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए अनिल कुमार शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आरटीओ, पुलिस विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों की छुट्टी के समय यदि कोई भी भारी वाहन सड़क पर चलता हुआ पाया जाता है तो उसे तत्काल सीज किया जाए और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने IMPCL निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

प्रशासन द्वारा तय किए गए निर्देशों के अनुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, जब छात्र-छात्राएं स्कूलों से घर लौटते हैं, उस दौरान सभी भारी वाहनों को सड़क किनारे रोककर खड़ा रखना अनिवार्य होगा। इस समयावधि में किसी भी प्रकार के बड़े वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

एसडीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।