उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“नैनीताल सीवर लाइन में लापरवाही: आयुक्त ने प्रबंधक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की”

Spread the love

“नैनीताल सीवर लाइन में लापरवाही: आयुक्त ने प्रबंधक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त  दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

यह भी पढ़ें 👉  बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का CDO ने लिया जायजा

 

 

कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत द्वारा पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, आयुक्त दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं में आरोपी गिरफ्तार

 

 

जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी गई थी, लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

 

, किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है लिहाजा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक  नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।