उधम सिंह नगर क्राइम दिनेशपुर

संदिग्ध हालत में नाले में पड़ा मिला युवक का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

रिपोर्टर- केशव कुमार

दिनेशपुर। निकटवर्ती खटोला गांव में नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गांव के ही एक मजदूर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का लती था। अत्यधिक शराब पीने से मौत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का प्रहार, 5.987 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर दबोचा

 

 

मंगलवार सुबह निकटवर्ती गांव खटोला नं. 2, में खेत के बीच से गुजरने वाले नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान इसी गांव के संजय सिंह उर्फ चिल्का पुत्र तुलसी सिंह के रूप में कई।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदि था। संभवता मौत का कारण भी अत्यधिक शराब पीने से माना जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण निकल पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।