उत्तराखंड क्राइम देहरादून

“वीडियो में गाली-गलौज: एसएसपी के आदेश पर कार चालक गिरफ्तार, तत्काल मुकदमा दर्ज”

Spread the love

“वीडियो में गाली-गलौज: एसएसपी के आदेश पर कार चालक गिरफ्तार, तत्काल मुकदमा दर्ज”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

देहरादून एसएसपी के आदेश पर अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार किया गया। थाना कैंट क्षेत्र से एक राह चलते व्यक्ति द्वारा एक कार चालक का वीडियो बनाया गया वीडियो में एक कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर गाली गलौज करते हुए धमकाया जा रहा है। वीडियो एसएसपी के संज्ञान में आने पर तत्काल थाना प्रभारी कैंट को कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद

 

 

 

एसएसपी अजय सिंह के निर्देशानुसार उक्त कार चालक की तलाश की गई तो उक्त वाहन चालक व्यक्ति विवेक अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल निवासी 245 /2 राजेंद्र नगर गली नंबर 6 देहरादून का होना पाया गया तत्काल पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए विवेक अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई व आसपास जानकारी की गई

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का मेगा एक्शन:* 📱*56.25 लाख के 256 गुम मोबाइल खोजकर रचा नया कीर्तिमान* *👏 जनता की मुस्कान ही हमारी पहचान— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी.*

 

 

 

तो अंकुर कुमार निवासी जीएमएस रोड बल्लीवाला द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि विवेक अग्रवाल द्वारा उसको मारने की नीयत से उससे रोककर अपने लाइसेंसी गन से उस पर फायर किया गया व उसको डरा धमकाकर गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार तत्काल अभियुक्त विवेक अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी