अलीगढ़ उत्तर प्रदेश क्राइम

 दुखद घटना “नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या:

Spread the love

 दुखद घटना “नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या:

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र की राजविहार कालोनी में 5 फरवरी को एक सीआरपीएफ जवान की बेटी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।बताया गया है कि 19 वर्षीय युवती नीट की तैयारी कर रही थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल मन्जुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश* *हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ* *02 मामलों में 03 शातिर चोर गिरफ्तार 25 लाख से अधिक के सोने-चॉदी आभूषण व बर्तन बरामद* *एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत*

 

 

पिता की गैर प्रांत में तैनाती है। 5 फरवरी दोपहर वह छत पर बने कमरे में पढ़ रही थी। तभी उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां जब किसी काम से गई, तो लाश लटकी देख उसकी चीख निकल गई।

शोर मचाने पर वहां तमाम लोग आ गए। बाद में उसे दीनदयाल अस्पताल भी ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।