मनेन्द्रगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़

वन्यप्राणी तेंदुए की खाल की अवैध तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को वन कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पकड़ा।

Spread the love

वन्यप्राणी तेंदुए की खाल की अवैध तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को वन कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पकड़ा।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल अंतर्गत कुंवारपुर परिक्षेत्र में वन्यप्राणी तेंदुए की खाल की अवैध तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को वन विभाग के उड़नदस्ता दल एवं वन कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से तेंदए की खाल और तस्करी में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

 

जानकारी के अनुसार वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल क्राइम लाईफ कंट्रोल ब्यूरो रायपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में चांग माता मन्दिर मार्ग पर संदिग्ध हालत मे खड़े हैं। जिनके पास वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल है और ये लोग इसे बेचने की फिराक में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब

 

 

सूचना मिलते ही उड़नदस्ता दल ने स्थानीय वन कर्मचारियों के सहयोग से कुंवारपुर परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर परिसर के चांगदेवी माता मंदिर चौराहा के नजदीक सड़क पर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े मदन सिंह निवासी ग्राम खमरौध, पवन यादव ग्राम खमरोध, राजेन्द्र सिंह ग्राम भगवानपुर को पकड़ा गया। टीम द्वारा बाइक की जांच करने पर बाइक मे वन्यप्राणी तेंदुए की खाल मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग