उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹20,920 नगद बरामद।

Spread the love

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹20,920 नगद बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के आदेशानुसार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने PNGPG के पास, BSNL टावर के दाहिनी ओर, सागौन के पेड़ों के नीचे छापेमारी की, जहां आरोपी जुए की बाजी लगा रहे थे।

 

 

गिरफ्तार आरोपी:
मनोज उर्फ मन्नू ठाकुर (33 वर्ष), निवासी कंजरपड़ाव भवानीगंज
मुस्तकीम (38 वर्ष), निवासी सजीवनी अस्पताल के पास, खताड़ी
वीरेंद्र सिंह (46 वर्ष), निवासी मानिला विहार, चोरपानी
मोहम्मद रजा (29 वर्ष), निवासी ताज मस्जिद, खताड़ी
अब्दुल कय्यूम (34 वर्ष), निवासी लीची गार्डन, खताड़ी
मुकेश रावत (27 वर्ष), निवासी रावत कॉलोनी, चोरपानी
नरेंद्र सिंह (35 वर्ष), निवासी गंगोत्री विहार, कानिया

यह भी पढ़ें 👉  कानून के शिकंजे में आया फरार आरोपी, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से ₹20,920/- नकद व एक ताश की गड्डी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 62/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

गिरफ्तारी टीम:
उप-निरीक्षक सादिक हुसैन
हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन
कांस्टेबल संजय कुमार, बिजेंद्र गौतम, संजय सिंह, महबूब आलम

रामनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पाते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।