तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर हादसे में 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ रोड पर कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ की ओर से आ रही कार सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार व ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर एएसपी पहुंच चुके हैं। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

karki
inder