बागपत उत्तर प्रदेश क्राइम

इश्क का खूनी खेल! पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Spread the love

#इश्क का खूनी खेल! पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

 

🔥
बागपत (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को झकझोर दिया। आरोप है कि पत्नी निशा ने अपने प्रेमी विक्रांत के साथ मिलकर पति राजीव को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे राजीव ने एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत का डीएम कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश।

 

 

 

बताया जा रहा है कि निशा और विक्रांत के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। करीब तीन महीने पहले राजीव को दोनों के रिश्ते की भनक लग गई थी, जिसके बाद घर में लगातार विवाद होने लगे। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 480 टिन के साथ कैंटर जब्त।

 

 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद