उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

Spread the love

धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

चिलकिया शिवालय मंदिर से जस्सागांजा क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण और खनन वाहनों को आबादी क्षेत्र से हटाकर वैकल्पिक मार्ग पर संचालित करने की मांग को लेकर 19 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
ग्राम प्रधान हेमचंद के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज जस्सागांजा के सामने 10 जून से चल रहे आंदोलन के 19वें दिन एसडीएम रामनगर गोपाल सिंह चौहान और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी धरना स्थल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक विस्तृत वार्ता की, जिसके बाद चार प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

 

 

 

 

वार्ता में तय हुआ कि क्षतिग्रस्त सड़क पर तत्काल गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं सड़क के स्थायी सुधारीकरण के लिए खनन न्यास से 70 लाख रुपये की धनराशि जल्द स्वीकृत कराई जाएगी। स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में खनन वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही इस ग्रामीण मार्ग पर 12 टायरा या उससे अधिक क्षमता वाले भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां

 

 

 

प्रशासन की ओर से मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने दोपहर एक बजे धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च