चुनाव और पद की चाह में सक्रिय हुए नए चेहरे, जनता के मुद्दों पर खामोशी क्यों?

🚨 चुनाव और पद की चाह में सक्रिय हुए नए चेहरे, जनता के मुद्दों पर खामोशी क्यों?

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

रामनगर। क्षेत्र में इन दिनों राजनीति के गलियारों में कई नए चेहरे सक्रिय नजर आने लगे हैं। चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोगों की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। कहीं बैठकों का दौर चल रहा है तो कहीं जनसंपर्क और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ के एक साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था का दिखा दमदार असर, छात्र संघ चुनाव-2026 में नैनीताल पुलिस ने पेश की नजीर पुख्ता सुरक्षा, उपद्रवियों पर पैनी नजर और पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव, जमकर हुई थी तारीफ

 

लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर ये नए चेहरे अब तक जनता के बीच कहां थे? क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर इनकी आवाज पहले क्यों सुनाई नहीं दी?

 

जनता के बीच अब यह चर्चा भी होने लगी है कि क्या राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना, पद हासिल करना और अपनी पहचान बनाना रह गया है या फिर वास्तव में जनसेवा भी प्राथमिकता में शामिल है?

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस-पब्लिक संवाद को मजबूत करने में जुटी बागेश्वर पुलिस, व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ की गोष्ठी

 

 

 

 

 

राजनीति में नए लोगों का आना लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। नए विचार और नई ऊर्जा का स्वागत होना चाहिए, लेकिन जनता को भी यह जानने का पूरा अधिकार है कि चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे इन चेहरों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अब तक क्या प्रयास किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल का हुआ 31वीं वाहिनी PAC में स्थानांतरण, एक साल में कप्तान मंजूनाथ का अपराधियों पर ऐसा प्रहार, कहीं 06 घंटे तो कहीं 48 घंटे में बड़े-बड़े कांडों का खुलासा! 10.93 करोड़ के नशे की बरामदगी, 184 तस्कर गिरफ्तार, कैंची धाम मेले से लेकर कानून-व्यवस्था तक हर मोर्चे पर दिखी नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी।

 

 

 

 

 

अब सवाल सिर्फ इतना है कि चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचने वाले ये नए चेहरे चुनाव के बाद भी जनता के बीच नजर आएंगे या नहीं?

 

जनता को वादे नहीं, काम चाहिए। पहचान नहीं, जवाबदेही चाहिए और पद की दावेदारी से पहले जनसेवा का परिचय चाहिए।

 

रोशनी दर्पण न्यूज की खास पड़ताल — राजनीति में नए चेहरों से जनता के सवाल!