पुलिस-पब्लिक संवाद को मजबूत करने में जुटी बागेश्वर पुलिस, व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ की गोष्ठी

🚔 पुलिस-पब्लिक संवाद को मजबूत करने में जुटी बागेश्वर पुलिस, व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ की गोष्ठी

 

बागेश्वर। आम जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस ने रविवार, 29 नवंबर 2026 को जनसंवाद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) के निर्देशन में कोतवाली बैजनाथ और थाना झिरौली क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कोतवाली बैजनाथ में व्यापारियों के साथ गोष्ठी

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर पौड़ी पुलिस ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ, उद्देशिका का किया सामूहिक पाठ

 

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बैजनाथ एवं गरुड़ क्षेत्र के व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

 

झिरौली पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

 

थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोहर चन्द के नेतृत्व में कठपुलियाछीना एवं असों क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान साइबर अपराध, नशा मुक्ति, यातायात नियमों और पुलिस सत्यापन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  NH-309 पर वन विभाग अलर्ट, धनगढ़ी से पनोद पुल तक दिन-रात गश्त तेज; मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को एम्बुश

 

साइबर ठगी से बचने की अपील

 

पुलिस ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और अनजान कॉल के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

 

इसके साथ ही नशा तस्करी की सूचना पुलिस या मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। किरायेदारों और बाहरी मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नाबालिगों को वाहन न देने की हिदायत भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव और पद की चाह में सक्रिय हुए नए चेहरे, जनता के मुद्दों पर खामोशी क्यों?

 

पुलिस ने आमजन से किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की।

 

बागेश्वर पुलिस का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा, सहयोग और विश्वास ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।