“उत्कृष्टता की ओर कदम: पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न”

“उत्कृष्टता की ओर कदम: पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई। बता दें कि 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा द्वारा पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन 10 व 11 फरवरी को किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्या रामनगर भी बनेगा दिल्ली जैसा प्रदूषित शहर? होटल निर्माण के नाम पर आम के बगीचे पर संकट, आखिर हरियाली बचाएगा कौन?

 

 

पहले दिन प्रायोगिक परीक्षा में कैडेटों की ड्रिल,मेप रीडिंग,वेपन ट्रेनिंग,एफसी-बीसी आदि की परीक्षा ली गई। दूसरे दिन कैडेटों ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया।परीक्षा में पीएनजी रामनगर,जीपीपी रामनगर,जीजीआईसी रामनगर,एसडीआर रूद्रपुर, आक्सफोर्ड रूद्रपुर,जीएनजीआईसी रूद्रपुर व राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के एसडब्ल्यू कैडेटों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में कुल 291 परीक्षार्थियों में से 236 कैडेट उपस्थित रहे जबकि कुल 55 कैडेट परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’: बच्चों को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

 

 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने समस्त कैडेटों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर.पंवार ने समस्त कैडेटों का उत्साहवर्धन किया।एएनओ कैप्टन चन्द्रशेखर मिश्रा,लेफ्टिनेंट कृष्णा भारती,लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी,लेफ्टिनेंट हिमानी जोशी,24यूके बटालियन के सूबेदार मेजर दिपेन्द्र सिंह,सूबेदार बलवन्त बनकोटी,सूबेदार बालकृष्ण पन्डा,सीएचएम भरत सिंह, हवलदार टिकाले,राजेंद्र सिंह व आदर्श उपस्थित रहे।