उत्तराखंड क्राइम देहरादून

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

🚨 देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

 

 

 

पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी ने कथित रूप से शादी से इनकार कर दिया और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 

 

 

मामले की सूचना मिलते ही रायपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार छानबीन, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को मोथरोवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।