मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की भेंट, सड़क परियोजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर हुई अहम चर्चा

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की भेंट, सड़क परियोजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर हुई अहम चर्चा

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास तथा उत्तराखंड में संचालित और प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

 

 

बैठक में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने, आधारभूत ढांचे के विकास तथा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय पर बल दिया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने सड़क अवसंरचना से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को गति देने और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  एसईओसी से लगातार जनपदों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश