मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, निष्पक्ष पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, निष्पक्ष पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार

 

 

 

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनकेबी टाइम्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ ही आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनकर उसकी समस्याओं को उजागर करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनकेबी टाइम्स जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने पहुंचा जमीन का मामला, तीन दिन में मांगा निस्तारण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘सबके राम’ की अवधारणा पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक धर्म, जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, संयम, साहस, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बुलडोजर एक्शन की तैयारी तेज! 82 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, 14 सेक्टरों में भारी पुलिस बल की तैनाती

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिए गए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श समाज में एकता, सद्भाव और परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करते

 

 

 

 

हैं।

इस अवसर पर श्री नमन कृष्ण महाराज ने भी भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  वॉलीबॉल कोर्ट में सरस्वती एकेडमी का दबदबा, तीन वर्गों में जीते खिताब; यूनिवर्सल कॉन्वेंट भी बना चैंपियन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, भावना मेहरा, रेणु अधिकारी, एनकेबी टाइम्स के निदेशक आदित्य सिसौदिया, सिद्धार्थ सिसौदिया, आशुतोष सिंह, गणेश जोशी, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | हल्द्वानी