Uncategorized

पुलिस को मिली नशे के विरुद्ध बड़ी सफलता,150 इंजेक्शन के साथ एएनटीएफ टीम ने किए दो अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे व मादक पदार्थों की रोक थाम तथा उधमसिंह नगर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में दिनांक 25/01/2023 को श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदया के नेतृत्व में ए०एन०टी०एफ० ऊधम सिंह नगर टीम व थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान किच्छा रोड़ पहाड़गंज के पास रुद्रपुर से दो अभियुक्तगण 1-आनन्द शर्मा पुत्र स्वo भोलानाथ शर्मा निवासी रम्पुरा थाना रुद्रपुर, 2- सुखवीर सिंह पुत्र नन्हे गौतम निवासी आगापुर थाना सिविल लाईन रामपुर (उ०प्र०) हाल निवासी किरायेदार धर्मपाल सिंह पहाड़गंज रुद्रपुर को 150 प्रतिबन्धित इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र के रक्षकों को नमन, आपातकाल का काला अध्याय नहीं भूलेगा देश: धामी

 

 

 

प्रतिबन्धित इन्जेक्शन के सम्बन्ध में पूछा तो अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम दोनो यह प्रतिबन्धित इन्जेक्शन बिलासपुर उ0प्र0 से लेकर आते हैं और रुद्रपुर व ट्रा० कैम्प क्षेत्र में उचित दामों में बेचते हैं। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO. 58/2023 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- आनन्द शर्मा पुत्र स्वo भोलानाथ शर्मा निवासी रम्पुरा थाना रुद्रपुर

2- सुखवीर सिंह पुत्र नन्हे गौतम निवासी आगापुर थाना सिविल लाईन रामपुर (उ०प्र०) हाल निवासी किरायेदार धर्मपाल सिंह पहाड़गंज रुद्रपुर

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*

बरामद माल –

150 प्रतिबन्धित इन्जेक्शन