उधम सिंह नगर दिनेशपुर सियासत

कांग्रेसियों ने तहसील परिषद में किया धरना प्रदर्शन, और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। विगत दिनों तेज हवा एवं ओलावृष्टि के साथ हुई बरसात से किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाव से मुआवजा दिये जाने की मांग की गयी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन दिया को दिया गया। सोमवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी एवं ब्लाक अध्यक्ष चन्दन सिंह नयाल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओें ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारी बरसात व औलावृष्टि से किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन शासन व प्रशासन द्वारा किसानों को अभी तक किसी प्रकार की राहत देने की घोषणा नहीं की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, बढ़ेगी स्थानीय लोगों की आय : मुख्यमंत्री

 

 

 

वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि किसानों की 80 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के नुकसान को देखते हुए कांग्रेस ने निर्णय लेते हुए तहसील में धरना-प्रदर्शन दिया है। उन्होंने किसानों के बिजली बिल माफ करने, किसानों के ऋण की ब्याज माफ करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन से प्रत्येक किसान को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिये जाने की मांग की है। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार पूजा शर्मा को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सांसद अजय भट्ट ने की शिष्टाचार भेंट

 

 

धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, निरंजन घरामी, विकास सरकार, भीम ठुकराल, मन्नू चैधरी, टेकचन्द कम्बोज, राम विलास, किशोर सामान्त, मनोज देवराड़ी, अमरनाथ चुघ, कुंवर सिंह, अशोक ठुकराल, यामीन अली, जगन्नाथ सरकार सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद